गिरडीह, जनवरी 11 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी स्थित प्रखंड सभागार में शनिवार को मनरेगा के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी गणेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में पंचायत कर्मियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें मनरेगा से संचालित योजनाओं की पंचायतवार समीक्षा की गयी। समीक्षा के उपरांत कर्मियों को 10 कार्य दिवस में चार हजार जॉबकार्डधारियों का ई केवाईसी करने का लक्ष्य दिया गया। बैठक में वित्तीय वर्ष 2022 - 23 एवं इसके पूर्व की योजनाओं को बंद करने, 1026 जॉबकार्डधारी जिन्हें 81 से 99 दिनों तक कार्य मिल चुका है उन्हें 100 दिनों का रोजगार का लक्ष्य पूरा करने, वर्ष 2017 - 18 से 2022 - 23 तक 1, 2 व 3 मानव दिवस में 582 रुपये तक राशि भुगतान हुए योजनाओं में एनआर के माध्यम से राशि वापस करने की बात कही। साथ ही सभी जेई व ग्राम रोजगार सेवक को डोभा का भौतिक सत्यापन करने के ब...