गुड़गांव, जनवरी 30 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। शहर में पिछले 48 घंटों में चार स्थानों पर फायरिंग कर दहशत फैलाने के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान 26 वर्षीय विनय, 25 वर्षीय बॉबी और 27 वर्षीय पवन के रूप में हुई है। तीनों कादरपुर गांव के रहने वाले हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 28 जनवरी की रात कादरपुर निवासी आरोपियों ने अपने ही गांव के एक युवक और उसके भाई को फोन कर जान से मारने की धमकियां देनी शुरू कीं। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपियों की आपराधिक छवि के डर से उन्होंने फोन उठाना बंद कर दिया। इसी बात से बौखलाकर आरोपी 28 जनवरी की देर रात एक कार में सवार होकर आए और उनके घर के बाहर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। आरोपियों ने करीब आठ से दस राउंड हवाई फायर किए। हालांकि, गनीमत रही कि फायरिंग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.