फिरोजाबाद, फरवरी 14 -- बगैर मान्यता कक्षाओं के संचालन पर बेसिक शिक्षा विभाग सख्त हो गया है। बगैर मान्यता के संचालित कक्षाओं पर अभी से ही कार्रवाई की जा रही है, ताकि नए सत्र में इन स्कूलों में फिर से अमान्य कक्षाओं में नवीन प्रवेश कर बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं किया जा सके। बीएसए ने इस मामले में चार स्कूलों पर 25-25 हजार का जुर्माना लगाया है। शिक्षा का अधिकार के तहत अमान्य स्कूलों पर सख्त कार्रवाई का प्रावधान है। एक लाख रुपये तक का जुर्माना आरोपित किया जा सकता है। पिछले सालों में जुर्माने की कार्रवाई कम होती थी, लेकिन इस बार फरवरी से ही विभाग ने अमान्य स्कूलों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है, ताकि नए सत्र में अमान्य कक्षाओं में बच्चों के प्रवेश पर रोक लग सके। बीते दिनों हुई जांच में गरिमा पब्लिक स्कूल सोफीपुर, एमडी पब्लिक स्कूल कठफोरी ...