नई दिल्ली, जनवरी 21 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने यूपी के आगरा से 2017 में कंझावला इलाके में एक मजदूर की हत्या करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोविन खान ने सौदा गांव निवासी मलखान की हत्या 400 रुपये और एक मोबाइल फोन को लेकर हुए विवाद के कारण की थी। क्राइम ब्रांच के डीसीपी पंकज कुमार ने बताया कि माविन और पीड़ित दोनों दिहाड़ी मजदूर थे। घटना से चार दिन पहले दोनों के बीच पैसों और मोबाइल को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया और दिल्ली से फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक, मोविन खान ने कई राज्यों में ठिकाना बदलकर पुलिस से बचने की कोशिश की। उसने अपने परिवार से दूरी बनाए रखी और मध्य प्रदेश के दमोह जिले में अपने पैतृक गांव में कम ही गया। क्राइम ब्रांच ने सबसे पहले दमोह, फिर बिहार और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.