बेगुसराय, फरवरी 2 -- देवना औद्योगिक क्षेत्र, एक संवाददाता। विस्तारीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न कंपनियों के अंदर कार्यरत ठेका मजदूरों ने ठेका व कंपनी प्रबंधन की मनमानी के विरोध में सोमवार को आईओसीएल रिफाइनरी के मुख्य द्वार को जाम कर प्रदर्शन किया। विस्तारीकरण परियोजना में कार्य कर रही इसजैक कंपनी प्रबंधन के द्वारा दो दिनों पूर्व ठेका मजदूरों के द्वारा बकाया मजदूरी की मांग करने पर गाली गलौज करने तथा गेटपास छीन लेने के विरोध सहित कंपनी व ठेकेदार की मनमानी के विरोध में मजदूरों ने गोलंबद होकर प्रदर्शन किया। ठेका मजदूरों के प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे लालबाबू राय, अमर कुमार, संजय कुमार, सुजीत भगत, विपिन सिंह, मो. जुबैर, राजेश कुमार आदि ने बताया कि सरकारी मानकों के अनुरूप मजदूरी, कार्यस्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, लेवर शेड, शौचालय, स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.