साहिबगंज, दिसम्बर 26 -- चार साहिबजादों व माता गुजरी जी के शहीदी दिवस पर प्रभात फेरी साहिबगंज। चार साहिबजादों व माता गुजरी जी के शहीदी दिवस के मौके पर शुक्रवार की सुबह साहिबगंज गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से यहां प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी शहर के न्यू रोड स्थित गुरुद्वारा से शुरू होकर धर्मशाला चौक , गांधी चौक होते हुए पटेल चौक , रेलवे स्टेशन से गुजरते हुए टमटम स्टैंड पहुंचा। रास्ते में काफी संख्या में धर्मप्रेमी शामिल होते गये। प्रभात फेरी में चार साहिबजादों की तस्वीर को झांकी के रूप में शामिल किया गया था। प्रभात फेरी में पूर्णिया से कार्यक्रम को लेकर विशेष रूप से यहां आईं रानी मंजित कौर गुरुवाणी कीर्तन का गायन करते हुए चल रही थीं। उधर, साहिबगंज रेलवे स्टेशन के पास संगत की ओर से श्रद्धालुओं के बीच गरम दूध की व्यवस्था की गई थी। प्रभात ...