मेरठ, जनवरी 6 -- शास्त्रीनगर स्थित गुरु तेग बहादुर साहिब गुरुद्वारे से सोमवार को गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहिबजादों के बलिदान दिवस को समर्पित श्रद्धांजलि पदयात्रा श्रद्धा के साथ निकाली गई। शिरोमणि सिंह सभा, सनातन धर्म जागरण समिति और वीर खालसा दल के तत्वावधान में श्रद्धांजलि पदयात्रा का आयोजन किया गया। गुरुद्वारे में सुबह विशेष दीवान सजाया गया, जिसमें गुरुवाणी कीर्तन व अरदास जगमीत सिंह मीत ने कराई। इसके बाद पदयात्रा का शुभारंभ हुआ। इसमें पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, पूर्व कुलपति एनके तनेजा, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा और नवीन अरोड़ा ने सिख समाज के गुरुओं और चार साहिबजादों को श्रद्धांजलि दी। शिरोमणि सिंह सभा के अध्यक्ष जगमीत सिंह मी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.