अल्मोड़ा, फरवरी 6 -- चौखुटिया। चार साल से हिमगिरी संस्था और ग्रामीणों के अथक प्रयास से संजोए गए जंगल को वनाग्नि ने तबाह कर दिया। इससे लोगों में निराशा है। हालांकि लोगों ने जंगल की आग को तो शांत कर दिया, लेकिन तब तक जंगल को काफी नुकसान हो चुका था। धूप खिलने के बाद एक बार फिर से वनाग्नि की घटनाएं सामने आने लगी हैं। ग्रामीणों के मुताबिक वनपंचायत भटकोट के जंगल में गुरुवार दोपहर आग धधक उठी थी। शाम होते-होते जंगल से निकला धुएं का गुबार गांव तक आ पहुंचा। आग ने जंगल के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में लिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.