देहरादून, दिसम्बर 10 -- देहरादून। आशाओं के मानदेय बढ़ोतरी का प्रस्ताव चार साल से स्वास्थ्य महानिदेशालय में डंप पड़े होने से उनमें आक्रोश है। उन्होंने स्वास्थ्य महानिदेशालय में ज्ञापन देने और आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रांतीय अध्यक्ष शिवा दुबे ने बताया कि 2021 में आशाओं का मानदेय बढ़ोतरी का एक प्रस्ताव बना था। इसे अभी तक शासन में नहीं भेजा गया है। जिस वजह से उनका मानदेय नहीं बढ़ पा रहा है जबकि आंगनबाड़ियों का मानदेय बढ़ाने का प्रस्ताव जा चुका है। इसको लेकर आंदोलन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...