मथुरा, फरवरी 11 -- बलदेव। महावन के गांव खप्परपुर में गांव निवासी एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत से गांव में मातम छा गया। गांव में आज चूल्हे नहीं जले हैं। हर कोई नम आंखों से दुर्घटना की मनहूस घड़ी को कोस रहा था, जिसने गांव के हंसते खेलते परिवार को खत्म कर दिया। एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के बाद परिवार की महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल था। मंगलवार का दिन खप्परपुर के लिए अमंगल साबित हुआ। सुबह पति-पत्नी और तीन बच्चों की मौत की खबर ने ग्रामीणों को हिलाकर रख दिया। लोग मृतक मनीष के घर की ओर दौड़ लिए। मनीष के घर के बाहर परिवार और गांव की महिलाओं का आना शुरू कर दिया। महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल था। घरों की छतों और गलियों पर भी महिलाएं और बच्चे जमा थे। हर आंख नम थी और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ था। बड़ी संख्या में लोग पोस्टमार्टम गृह पर पह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.