पलामू, मार्च 24 -- हुसैनाबाद। पलामू जिले हुसैनाबाद प्रखंड के ऊपरी कला पंचायत के लंगरकोट गांव में आंगनबाड़ी केंद्र का भवन निर्माण पिछले चार साल से ठप है। ग्रामीणों ने एसडीएम को आवेदन दिया है। निर्माण का कार्य प्लींथ लेबल तक हो सका है। आंगनबाड़ी केंद्र फिलहाल सेविका के घर पर संचालित हो रहा है। निर्माण चार लाख पच्चास हजार रुपए से किया जाना था। सेविका ने कहा कि घर में केंद्र संचालित होने से परेशानी हो रही है। केंद्र के बच्चों की परेशानी देखकर लंगरकोट के ग्रामीणों ने अनुमंडल पदाधिकारी गौरांग महतो को आवेदन दिया है। ग्रामीणों ने अनुरोध किया है कि केंद्र को किसी सरकारी भवन में शिफ्ट करते हुए अधूरे कार्य पूरा कराया जा सके। अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि अब तक भवन निर्माण क्यों नहीं किया गया? इसकी जांच कराई जाएगी। अनियमितता पाए जाने पर प्राथमिकी कराई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.