बलरामपुर, जनवरी 28 -- श्रीदत्तगंज, संवाददाता। विकास खण्ड श्रीदत्तगंज के ग्राम लखमा में निर्माणाधीन राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय का भवन पिछले चार वर्षों से अधूरा पड़ा है। बजट आवंटन में देरी और कार्यदायी संस्था की लापरवाही के चलते निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका, जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों में नाराज़गी बढ़ती जा रही है। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय वर्षों तक किराए के भवन में संचालित होता रहा। बाद में शासन स्तर पर स्थायी भवन निर्माण के लिए ग्राम लखमा में भूमि चयनित की गई। आयुर्वेदिक निदेशालय ने निर्माण कार्य फैजाबाद स्थित एक कार्यदायी संस्था को सौंपा। संस्था ने मुख्य भवन का ढांचा खड़ा कर दिया, लेकिन बाउंड्री वाल, खिड़कियों में शीशे, विद्युत वायरिंग, आंतरिक साज-सज्जा तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं अधूरी छोड़ दीं। ग्रामीणों का कहना है कि निदेशालय द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.