अमरोहा, फरवरी 4 -- अमरोहा, संवाददाता। बिजली विभाग के जेई पर मंडी धनौरा क्षेत्र निवासी एक महिला ने प्रेम जाल में फंसाने, शारीरिक संबंध बनाने व मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला ने दावा किया है कि जेई ने उसे उसके पति से अलग करा दिया और उसके साथ रहते हुए एक बेटे को जन्म दिया। अब जेई और उसकी पत्नी ने महिला से मारपीट की है। पीड़ित महिला ने एसपी अमित कुमार आनंद से शिकायत की है। दरअसल, मंडी धनौरा थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसका पति बाहर मजदूरी करता था। इसी दौरान बिजली बिल जमा करने के अभियान के तहत जेई उसके घर आया। जेई ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और उसके पति से रिश्ते खत्म करा दिए। महिला के अनुसार, जेई गजरौला शहर में एक किराए के मकान में ले गया। करीब चार साल तक उसके साथ रिलेशनशिप में रहा। ...