मुजफ्फरपुर, मार्च 21 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले में सीएनजी वाहनों की बिक्री बढ़ी है। बीते दो सालों में जैसे-जैसे सीएनजी पंप खुले हैं, वैसे-वैसे वाहनों की बिक्री में वृद्धि हुई है। 2021 में जिले में सीएनजी से चलने वाले वाहनों की संख्या परिवहन डैशबोर्ड के मुताबिक 52 थी। वह 20 मार्च 2025 में बढ़कर 14,658 तक पहुंच गई है। 2021 में जिले में परिवहन डैशबोर्ड के मुताबिक 16 वाहन सीएनजी व पेट्रोल और 36 वाहन सिर्फ सीएनजी से चलने वाले रजिस्टर्ड हुए थे। सिर्फ सीएनजी से चलने वाले सर्वाधिक वाहन की खरीदारी 2023 में हुई। 2023 में 5694 सीएनजी संचालित वाहनों की बिक्री हुई। इसी साल सीएनजी और पेट्रोल दोनों से चलने वाले 480 वाहनों की भी खरीदारी हुई। कुल मिलाकर वर्ष 2023 में 6174 सीएनजी, सीएनजी-पेट्रोल वाहनों की बिक्री हुई। एक अक्टूबर 2023 से शहरी क्षेत...