रामपुर, अक्टूबर 16 -- कई कोशिशें और जागरूकता कार्यक्रम के बावजूद भी महिलाओं के प्रति अपराध रुकने का नाम नही लेते है। यहीं, कारण है कि जिले में अपहरण,दहेज हत्या,दुष्कर्म और छेड़छाड़ के हर दूसरे दिन एक शिकायत लेकर पीड़िता थाने पहुंच रही है। जिले में चार साल के अंदर 485 मामले अपहरण के दर्ज किए जा चुके है। ऐसा ही हाल दहेज हत्या का है। चार साल में 55 से अधिक मामले सामने आ चुके है। दुष्कर्म की 130 और छेड़छाड़ की 26 घटनाओं ने सवाल खड़ा किया है। जिले में महिला थाना और साइबर थाना समेत 18 थाने है। इन सभी थानों पर अपराध रोकने के लिए उच्च अधिकारियों की ओर से लगातार लगाम कसी जाती है। साथ ही अपराधियों पर भी कार्रवाई होती है। लेकिन,महिला के मामलों में जिले में आंकड़ा अलग है। जनपद में साल 2022 में अपहरण की 94 घटानाएं हुई थी। साल 2025 में यह आंकड़ा बढ़ा और 163 घटन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.