संतकबीरनगर, दिसम्बर 18 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में चार साल बाद बेलहर थाने को नया ठिकाना मिल जाएगा। जनवरी के अंत तक भवन को हैंडओवर करने का दावा किया जा रहा है। इससे पुलिस कर्मियों को रहने और कार्य करने की सहूलियत होगी। पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल की पहल से वर्ष 2019 में बेलहर कला थाना स्वीकृत हुआ था। प्रशासनिक व आवासीय भवन के निर्माण के लिए 19.10 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली थी। इसमें अनावासीय भवन के लिए 10.50 करोड़ रुपये और आवासीय भवन के लिए 8.60 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थे। कार्यदाई संस्था पुलिस आवास निगम को निर्माण की जिम्मेदारी दी गई। मार्च 2020 में कार्यदाई संस्था ने अकोलिहा गांव के पास बेलहर कला थाना भवन का निर्माण कार्य शुरू कराया था। फरवरी 2022 में ही निर्माण कार्य पूरा होना था, लेकिन बजट समय से नहीं मिलने क...