बलिया, सितम्बर 10 -- बैरिया। चार साल की बेटी संग ग्राहक सेवा केंद्र पर पैसा निकालने पहुंची महिला मंगलवार को संदिग्ध हाल में लापता हो गयी। इस मामले में केस दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है। मधुबनी निवासी सावन पासवान ने पुलिस को बताया है कि मेरी बहन सहतवार थाना क्षेत्र के बेऊर निवासी प्रियंका अपनी चार साल की बेटी को लेकर बुआ के लड़के रितिक के साथ रानीगंज बाजार पैसा निकालने गयी थी। ग्राहक सेवा केंद्र पर पहुंची तो फुफेरे भाई को बतायी कि आधार कार्ड घर पर छूट गया है। इसके बाद रितिक मधुबनी गया और वापस लौटा तो मां-बेटी गायब थीं। एसओ मूलचंद चौरसिया का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...