रांची, मार्च 3 -- रांची, वरीय संवाददाता। सुखदेवनगर के स्वर्णजयंती नगर में चार साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी अमर शर्मा को पुलिस ने छापेमारी कर रविवार की रात औरंगाबाद जिले से गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को रांची लाकर उसे होटवार जेल भेज दिया गया। मूलरूप से बिहार के औरंगाबाद जिले के हसपुरा थाना क्षेत्र के अहियापुर गांव का रहने वाला आरोपी बच्ची से दरिंदगी करने के बाद बस से गांव भाग गया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रांची से बिहार गई पुलिस टीम ने तकनीकी शाखा की मदद से उसे दबोचा है। बच्ची की मां द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई की है। कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि शनिवार देर शाम पेशे से बढ़ई अमर ने अपने परिचित पड़ोसी की चार साल की बच्ची को स्नैक्स दिलाने की बात कहकर साथ ले गया था। इसके बाद दरिंदगी की थी। ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.