मुजफ्फरपुर, फरवरी 19 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू प्रशासन ने चार सहायक प्राध्यापकों का तबादला कर दिया है। गुरुवार को विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी की। एमएसएसजी कॉलेज अरेराज में तैनात डॉ. आस मोहम्मद को एमएसएम समता कॉलेज जनहादां भेजा गया है। एसआरकेजी कॉलेज में तैनात डॉ. संतोष कुमार को डीसी कॉलेज हाजीपुर भेजा गया है। डॉ. श्रीकृष्ण सिन्हा महिला कॉलेज मोतिहारी में तैनात डॉ. ज्योति कुमारी को एमपी सिन्हा साइंस कॉलेज भेजा गया है। एमएस कॉलेज मोतिहारी में काम कर रहीं डॉ. संध्या कुमारी को एमडीडीएम कॉलेज भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...