रांची, जनवरी 5 -- रांची, विशेष संवाददाता। राज्य में लोकायुक्त की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। नियुक्ति प्रक्रिया के लिए समिति के गठन का प्रस्ताव मुख्यमंत्री के पास भेजा गया है। सीएम से स्वीकृति मिलने के बाद प्रक्रिया पूरी कर लोकायुक्त की नियुक्ति कर दी जाएगी। सरकार की ओर से महाधिवक्ता राजीव रंजन ने सोमवार को ये जानकारी हाईकोर्ट को दी गयी। इसके बाद चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान और जस्टिस राजेश शंकर की अदालत ने महाधिवक्ता के कथन को बयान में रिकॉर्ड में लेते हुए चार सप्ताह में नियुक्ति कर कोर्ट को सूचित करने का निर्देश दिया। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई दो फरवरी को निर्धारित की। प्रार्थी बोला- सभी संवैधानिक पद रिक्त प्रार्थी की ओर से अदालत को बताया गया कि सरकार की ओर से बार-बार एक ही बात लंबे समय से कही जा रही है कि नियुक्ति प्रक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.