मिर्जापुर, जनवरी 12 -- पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की लापता नाबालिग किशोरी को पुलिस ने सोमवार दीपनगर चौराहे से बरामद किया है। जबकि आरोपी अभी फरार है। किशोरी की मां ने 18 दिसंबर को थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गांव का ही एक पड़ोसी युवक नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया। युवक कई बार मना करने के बाद भी चोरी छुपे पुत्री से मिलने घर पर आ जाता था। शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। किशोरी गर्भवती हो गई है। इस संबंध में एसएसआई सुशील त्रिपाठी ने बताया कि किशोरी को बरामद कर आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...