कानपुर, फरवरी 4 -- कानपुर, संवाददाता। काकादेव पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने चार सट्टेबाजों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपितों को पास से छह मोबाइल, 25 हजार रुपये नकद और सट्टे की पर्चियां बरामद की हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के एडीसीपी सुमित सुधाकर रामटेके ने बताया कि बीते कई दिनों से काकादेव के विजय नगर और शास्त्री नगर में सट्टा चलने की शिकायत मिल रही थी। बुधवार को काकादेव पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान टीम ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया। जिनके पास से 25 हजार रुपये नकद और पर्चियां मिली हैं। आरोपित शेयर मार्केट बाजार पर सट्टा खिलवाते थे। जो सिंगल नंबर आने पर 10 रुपये के 90 रुपये और डबल नंबर आने पर 10 रुपये के 800 रुपये का देने का लालच देते थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...