लखनऊ, जनवरी 30 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। सचिवालय सेवा के चार संयुक्त सचिवों समेत 18 अधिकारियों की पदोन्नति के आदेश जारी हो गए हैं। संयुक्त सचिव से विशेष सचिव बनने वालों में जय प्रकाश पांडेय, उमा द्विवेदी, झिन्नू लाल व वेद प्रकाश द्विवेदी शामिल हैं। निर्मेश कुमार शुक्ल, शरद सक्सेना, राकेश कुमार यादव, राजकुमार झा, संजीव श्रीवास्तव, दिलीप कुमार शुक्ल और दुर्गा सिंह को उप सचिव से संयुक्त सचिव के पद पर पदोन्नति मिली है। शीतला प्रसाद, प्रभात रंजन, राजमणि, जयवंत, मोहन लाल, हरीश कुमार अशोक व सुनील कुमार मंडल को अनु सचिव से उप सचिव के पद पर प्रमोट किया गया है। शुक्रवार को सचिवालय सेवा के 26 अधिकारी रिटायर भी हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...