मैनपुरी, दिसम्बर 29 -- अपनी-अपनी मांगों को लेकर चार संगठनों के पदाधिकारियों ने सोमवार को तिकोनिया पार्क से डीएम कार्यालय तक पैदल मार्च निकालकर जमकर नारेबाजी की। आशा बहू कल्याण समिति, भाकियू शक्ति, समाज सुधारक न्याय संगठन और छविराम विचार मंच के पदाधिकारियों ने इस दौरान नारेबाजी भी की। समाज सुधारक न्याय संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश क्रांतिकारी ने कहा कि ग्राम प्रधान से लेकर एमपी-एमएलए तक की संपत्तियों की जांच हो, किसानों और गरीब महिलाओं को 11900 रुपये मासिक सहायता मिले, चुनाव से ईवीएम मशीन हटाई जाए, अग्निपथ योजना रद की जाए और बैंकों से लिए गए सरकारी ऋण माफ किए जाएं। आशा बहू कल्याण समिति की जिलाध्यक्ष रेखा यादव ने ज्ञापन में मांग की कि सभी आशा एवं आशा संगीनियों का बकाया मानदेय तुरंत भुगतान किया जाए और उन्हें राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.