रुद्रपुर, फरवरी 9 -- रुद्रपुर, संवाददाता। चार श्रम संहिताओं (लेबर कोड्स) के विरोध में 12 फरवरी को प्रस्तावित राष्ट्रीय आम हड़ताल को सफल बनाने के उद्देश्य से श्रमिक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले सोमवार को बाइक रैली निकाली गई। रैली परशुराम चौक ट्रांजिट कैंप से शुरू होकर गांधी पार्क तक पहुंची। परशुराम चौक पर आयोजित संक्षिप्त सभा को संबोधित करते हुए संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष दिनेश तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार के लागू किए गए चार श्रम संहिताएं मजदूर विरोधी हैं। सरकार ने पुराने श्रम कानूनों को समाप्त कर पूंजीपतियों के हित में नए कानून लागू किए हैं, जिससे श्रमिकों का शोषण बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि मजदूर वर्ग पहले से ही कठिन हालात में जीवन यापन कर रहा है और नई श्रम संहिताएं उसे बंधुआ मजदूरी की ओर धकेलेंगी। सीएसटीयू के मुकुल ने कहा कि सरकार श्रम संहिता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.