गोड्डा, फरवरी 1 -- ललमटिया प्रतिनिधि। केंद्र सरकार द्वारा चार श्रम कोड लाए जाने पर राजमहल परियोजना क्षेत्र के संयुक्त ट्रेड यूनियन नेताओं ने इसका विरोध किया है। बीएमसी को छोड़कर विभिन्न श्रमिक संगठन के नेताओं ने शनिवार को राजमहल हाउस में बैठक कर 12 फरवरी को राजमहल परियोजना में हडताल को लेकर रणनीति बनाई। जेबीसीसीआई सदस्य डीडी रामानंद एवं जी के श्रीवास्तव ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चार श्रम कोड लाया गया है, यह बिल्कुल श्रम विरोधी है कानून है , यह कानून श्रमिकों के अधिकारों का शोषण है। सभी श्रमिक संगठनो द्वारा चार श्रम कोड के विरोध प्रदर्शन को लेकर तैयारी कर ली गई है। राजमहल परियोजना क्षेत्र में कार्य करने वाले सभी श्रमिक 12 फरवरी को सरकार द्वारा लाए गए इस काला कानून का विरोध करेंगे । इस पर श्रमिक संगठन के सभी प्रतिनिधियों ने एक स्वर में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.