लखीसराय, जनवरी 21 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन, लखीसराय की ओर से मंगलवार को चार श्रम कोड कानूनों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहर के के.आर.के. मैदान से समाहरणालय तक जुलूस निकालते हुए केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के उपरांत जिलाधिकारी लखीसराय के समक्ष ज्ञापन सौंपकर विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग की गई। जुलूस में शामिल कार्यकर्ताओं ने चार श्रम कोड को श्रमिक-विरोधी बताते हुए इसे तत्काल रद्द करने की मांग की। पार्टी ने उत्तर प्रदेश की तर्ज पर बिहार में कथित "बुलडोजर राज" को दलित, वंचित और गरीबों के हितों के खिलाफ बताते हुए इस पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। साथ ही, मिड-डे मील में कार्यरत रसोइयों को सरकारी कर्मचारी घोषित करने, नि...