पूर्णिया, अप्रैल 18 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में खासकर टीबी जांच और उपचार की सुविधा में लगातार कवायद तेज हो रही है। इस बावत जहां जिले के अन्य केन्द्र पर जांच की बेहतर सुविधा है। वहीं शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भी टीबी जांच की सुविधा ट्रूनेट के माध्यम से शुरू की गई है। इससे जिले में टीबी जांच केन्द्र में नियमित रूप से इजाफा हो रहा है। अधिक से अधिक रोगी का नोटिफिकेशन सामने आ रहा है। जिले में टीबी जांच के लिए 17 बलगम जांच केन्द्र की सुविधा है। 14 प्रखंड में 11 जगहों पर सीबी नेट और ट्रूनेट मशीन से जांच की सुविधा है। इन केन्द्र पर एमडीआर टीबी जांच की सुविधा भी है। अब जिले के छह शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में चार जगहों पर ट्रूनेट मशीन से टीबी जांच की सुविधा शुरू की गई है। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.