साहिबगंज, दिसम्बर 14 -- बोरियो, प्रतिनिधि। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी तरूण कुमार घाटी ने चार विद्यालयों के प्रबंधन समिति के कार्यकाल पूर्ण होने पर पुर्नगठन का आदेश निर्गत किया है। आगामी 16 दिसम्बर को एनपीएस टोक बास्को, दलदली, यूएमएस नया टोला सोसो टोला एवं यूएचएस पुलिस लाईन के विद्यालय प्रबंधन समिति के पुर्नगठन होगा। बीईईओ ने विद्यालय प्रबंधन समिति गठन के लिए पर्यवेक्षक की भी प्रति नियुक्त किया है। सीआरपी फैजल अफरोज, ईश्वर चंद्र पंडित, धर्मेन्द्र कुमार, बीआरपी राजेश कुमार, माखन यादव एवं रिसोर्स शिक्षक रमेश कुमार को प्रति नियुक्ति की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...