मोतिहारी, दिसम्बर 12 -- पिपरा (पू.चं.), निज प्रतिनिधि। राजमार्ग-27 पर शुक्रवार सुबह घने कोहरे के कारण दुर्घटना में पांच वाहन एक-दूसरे से टकरा गए। हादसे में बाइक चालक पिपरा बाजार निवासी मंटू कुमार (32)की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य वाहनों में सवार आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। घायलों में दिल्ली से मुजफ्फरपुर की ओर जा रही यात्री बस के चालक दिल्ली निवासी राधेश्याम की स्थिति चिंताजनक बताई गई है। मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह घना कोहरा छाया हुआ था। बाइक सवार मंटू कुमार अपने घर से पेट्रोल लेने के लिए दामोदरपुर स्थित पेट्रोल पंप जा रहा था। तभी पीछे से आ रहे बेकाबू ट्रक ने उसे ठोकर मार दी। ठोकर से बाइक सवार की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना में उसके साथ बाइक पर बैठा पिपरा बाजार का सुधीर कुमार (32) बाल-बाल बच गया। दुर्घटना के ...