गाज़ियाबाद, जनवरी 4 -- गाजियाबाद। महापौर सुनीता दयाल ने रविवार को विजयनगर के चार वार्डों में विकास कार्यों के शिलान्यास किया। सभी जगह सीसी रोड और नालों का निर्माण कराया जाएगा। वार्ड-15 प्रताप विहार डीपीएस चौक से संतोष मेडिकल गेट नंबर दो और जल निगम के बड़े नाले तक आरसीसी नाला बनाया जाएगा। वार्ड-7 भी बिहारीपुरा सुदामापुरी में नाला बनेगा। वार्ड-55 प्रताप विहार सेक्टर-11 सी ब्लॉक की आंतरिक नालियों का निर्माण होगा। वार्ड-एक में गली बनेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...