सीतामढ़ी, दिसम्बर 8 -- सीतामढ़ी। नगर पंचायत बेलसंड के चार वार्डों में एक-एक आधुनिक सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाएगा। जिसकी कुल लागत एक करोड़ रुपए होगी। यह परियोजना खासतौर पर गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। जिससे वे बिना किसी परेशानी के अपने शादी विवाह और अन्य सामाजिक कार्यक्रम आराम से आयोजित कर सकें। नगर पंचायत बेलसंड को मॉडल टाउन बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है। नगर पंचायत के अधिकारियों ने बताया कि सामुदायिक भवनों में पानी, बिजली, शौचालय सहित सभी आधुनिक सुविधाओं का प्रबंध किया जाएगा। इससे पहले गरीब परिवार अक्सर वैवाहिक आयोजनों के लिए उचित स्थल न मिलने की समस्या का सामना करते थे। लेकिन अब उन्हें बेहतर और सुलभ स्थान उपलब्ध होगा। हर वार्ड में 25 लाख से होगा भवन निर्माण : प्रशासन ने कहा कि यह यो...