औरंगाबाद, मई 5 -- ओबरा, संवाद सूत्र। ओबरा पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान के तहत रविवार की रात गौरी गांव से चार वारंटी और चपरा गांव से एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि पूर्व में दर्ज विभिन्न मामलों में फरार चल रहे गौरी गांव निवासी परमानंद पासवान, धर्मेंद्र पासवान, दिनेश पासवान और मनीष कुमार को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा एक कांड के आरोपी चपरा गांव निवासी सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...