जहानाबाद, फरवरी 22 -- रतनी, निज संवाददाता। शकूराबाद थाने की पुलिस ने विभिन्न गांव में जाकर फरार चल रहे वारंटी के घर पर इश्तेहार चस्पाया है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि रकसिया गांव निवासी राजीव कुमार, उचिटा गांव निवासी कविंद्र कुमार उर्फ कपेन्द्र कुमार व पंडौल टोला बंधुबिगहा गांव निवासी उदय कुमार एवं मनीष कुमार बिजलीपुर के घर पर इश्तेहार चस्पाया गया है। इन चारों लोगों के विरुद्ध न्यायालय से वारंट निर्गत हुआ था। निर्गत वारंट के आलोक में कई बार पुलिस छापेमारी के लिए उनके घर पर गई थी लेकिन यह लोग फरार हैं। लगातार पुलिस दबिश होने के बावजूद भी यह लोग हाजिर नहीं हो सके हैं। इसके उपरांत पुलिस ने वारंटी के घरों पर जाकर इश्तेहार चस्पाया है ताकि यह लोग़ हाजिर हो जाएं। अगर इश्तेहार चस्पाने के बावजूद हाजिर नहीं होते हैं तो इन लोगों के घर की कुर्...