सासाराम, दिसम्बर 14 -- सासाराम। करवंदिया थाना क्षेत्र के बढ़ैयाबाग में पुलिस ने छापेमारी कर चार वारंटियों को गिरफ्तार की है। सभी पुराने मामले में फरार चल रहे थे। कोर्ट द्वारा जारी वारंट के आधार पर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि उक्त वारंटियों की गिफ्तारी के लिए कई बार छापेमारी की गई। वहीं गुप्ता सूचना के आधार पर रविवार की सुबह छापेमारी कर सभी को दबोचा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...