गाजीपुर, जनवरी 31 -- खानपुर (गाजीपुर)। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जलजीवन मिशन का उद्देश्य हर घर में नल से जल पहुंचाना है। क्षेत्र के खानपुर, बहेरी, सरवरपुर, नईकोट गांव में यह योजना कागजों में ही सिमट कर रह गई है। बहेरी गांव में लाखों रुपये की लागत से पानी की टंकी तो बना दी गई है, लेकिन ग्रामीणों को पानी नहीं मिल सका है। इससे चार वर्ष से बनी पानी की टंकी शोपीस बनकर रह गई है। ग्रामीणों का कहना है कि एक वर्ष पूर्व टंकी का निर्माण होने के बावजूद घर-घर कनेक्शन देने की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। गर्मी के दिनों में जलस्तर नीचे चले जाने से पेयजल संकट और गहरा जाता है, जिससे महिलाओं और बच्चों को दूर-दराज से पानी ढोना पड़ता है। गांव के अखिलेश मोदनवाल, गुलाम गौस,चंदन मोदनवाल,आदि का आरोप है कि कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत...