फतेहपुर, जनवरी 3 -- जहानाबाद, संवाददाता। विभाग के प्रति वफादारी, लगन, ईमानदारी एवं कठिन परिश्रम के बलबूते महज चार वर्षों में कृषि उत्पादन मण्डी समिति जहानाबाद की आय को नौ गुना बढ़ाकर प्रयागराज मण्डल में लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रत्येक वर्ष प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मण्डी सचिव आशीष सिंह ने दो अक्टूबर 2021 को इस मंडी समिति का कार्यभार संभाला था। जिसकी आय प्रतिवर्ष 20 लाख रुपये थी जो वर्तमान में बढ़कर एक करोड़ 80 लाख है। इसी के साथ-साथ क्षेत्र की अवैध मण्डियों को बन्द करवा कर किसानों का व्यापार मंडी समिति में ही प्रारंभ कराया। जहां किसानों को नीलामी पद्धति द्वारा अपनी फसल का उचित मूल्य प्राप्त हो रहा है। वर्तमान में मंडी समिति परिसर में पेयजल तथा प्रकाश व्यवस्था का माकूल इंतेजाम है। बातचीत के दौरान सचिव श्री सिंह ने बताया कि आगामी कार्य योज...