प्रयागराज, फरवरी 6 -- प्रयागराज। बॉलीवुड में 'साहिब बीबी और गैंगस्टर' व 'बुलेट राजा' जैसी फिल्म और लघु फिल्म 'इतवार' का संपादन कर चुके राहुल श्रीवास्तव इन दिनों अपने शहर में हैं। इन तीन फिल्मों ने उन्हें मायानगरी में अपना कद बढ़ाया तो 200 से ज्यादा विज्ञापन फिल्में बनाकर बॉलीवुड में अपना सिक्का जमा दिया है। चार वर्षों के बाद जब वे प्रयागराज पहुंचे तो इलाहाबाद विश्वविद्यालय के फिल्म एंड थिएटर विभाग गए, दारागंज की गलियों में घूमे और संगम का भी भ्रमण किया। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान से बातचीत में राहुल ने बताया कि मेरी लिखित व निर्देशित 'इतवार' को सर्वश्रेष्ठ अभिनय का फिल्म फेयर पुरस्कार मिल चुका है। वर्ष 2014 में बुलेट राजा में संपादन कार्य करने के बाद विज्ञापन फिल्में बनाने का कार्य शुरू किया था। इन दस वर्षों में करण जौहर, वरुण धवन, इमरान...