समस्तीपुर, फरवरी 14 -- समस्तीपुर, निप्र। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की शाम चार वर्ष की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास मामले में आरोपी पड़ोसी शंकर सदा को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस संबंध में पीड़िता की मां के बयान पर पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया गया है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि घटना के दिन ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। मेडिकल जांच के बाद उसे शुक्रवार को जेल भेज दिया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि आरोपी ने पहले बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ खेत में ले जाकर खेत में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। इस दौरान उसने बच्ची के शरीर पर कई हिस्सों में दांतों से काटकर जख्म कर दिया था। बच्ची की स्थिति बिगड़ता देख आरोपी उसे खेत में छोड़कर फरार हो गया था। पी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.