पीलीभीत, फरवरी 15 -- पीलीभीत,संवाददाता। घर में खेल रही चार वर्षीय मासूम के साथ 14 वर्षीय किशोर ने छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। मासूम ने रोते हुए परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मासूम के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के निवासी ग्रामीण ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा गया कि 12 फरवरी को शाम छह बजे उसकी चार वर्षीय पुत्री घर में खेल रही थी। इस दौरान गांव का ही 14 वर्षीय किशोर उसके घर पर आया। आरोपी उसकी पुत्री के साथ खेलने के बहाने उसको अलग ले गया। आरोप है कि किशोर ने उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। जिस पर उसकी पुत्री रोने लगी। पुत्री के रोने की आवाज सुनकर जब वह लोग पहुंचे तो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.