पटना, अप्रैल 13 -- राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के चार वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला कर दिया है और दो अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेवारी सौंपी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने रविवार को इसकी अधिसूचना जारी की। अधिसूचना के अनुसार, समाज कल्याण विभाग की अपर मुख्य सचिव (एसीएस) हरजोत कौर बम्हरा को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की एसीएस बनायी गयी है। इसके साथ ही, उन्हें वर्तमान में मिले अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। राजस्व पर्षद की अपर सदस्य डॉ. सफीना एएन स्थानांतरित करते हुए मगध प्रमंडल का प्रमंडलीय आयुक्त बनाया गया है। साथ ही, उन्हें बिपार्ड गया के अपर महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी दी गयी है। जबकि, मगध प्रमंडल के प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा को स्थानांतरित करते हुए राजस्व पर्षद का अपर सदस्य बनाया गया है। वहीं, पर्याव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.