फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 8 -- कायमगंज। अलग-अलग स्थानों पर कम्पिल क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की 17 वर्षीय पुत्री, कायमगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी 23 वर्षीय युवक, दूसरे गांव निवासी 24 वर्षीय युवक व कम्पिल क्षेत्र के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवक ने संदिग्ध हालात में कीटनाशक पदार्थ पी लिया। उल्टियां होने पर उनके परिजनों को जानकारी हुई। गंभीर हालत मे चारों के परिजन सीएचसी लाये। जहाँ प्राथमिक इलाज के बाद तीन की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...