बांदा, दिसम्बर 12 -- बांदा। संवाददाता शहर के आंबेडकर नगर (कालूकुआं) मोहल्ला निवासी सत्येंद्र कुमार सिंह को घात लगाकर बैठे चार लोगों ने लाठी-डंडों से पीटा। अधिवक्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दस दिसंबर की रात आठ बजे वह दुकान से सामान लेकर घर जा रहे थे। तभी मोहल्ले के सूरज राजपूत, कल्लू, विनोद, पप्पू पहले से घात लगाकर बैठे थे। गाली-गलौज करते हुए मारापीटा। उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। शोर सुनकर पत्नी नीलम, माता-पिता व साला प्रेमनारायण, साली कुंती,सुधा, नेहा पहुंची तो उनको भी गालियां दीं और मारापीटा। आरोप लगाया कि पुलिस ने सिर्फ उनकी डाक्टरी कराई है। परिवार के घायल अन्य लोगों की डाक्टरी नहीं हुई। हमलावर शराब के नशे में थे। पुलिस ने मारपीट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्ता...