नोएडा, दिसम्बर 15 -- नोएडा, संवाददाता। फेज-दो थाना क्षेत्र के गांव भंगेल में गुरुवार रात एक तेज रफ्तार कार के चालक ने टक्कर मारकर महिला समेत चार लोगों को घायल कर दिया। विरोध करने पर कार चालक ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। जिला मेरठ के हस्तिनापुर निवासी अर्जुन मंडल ने पुलिस को बताया कि वह सलारपुर में रहने वाली बहन के घर पर 11 दिसंबर को आया था। शाम के समय वह बहन शिल्पी, भाई शिवम और सुंदर के साथ भंगेल बाजार में खरीददारी करने आए थे। रात में करीब नौ बजे बाजार में एक स्कॉर्पियो कार के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। चालक की कार आगे जाकर रुक गई। पीड़ितों ने जब चालक से इसका विरोध किया तो उसने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। वह शराब के नशे में था। जैसे ही पीड़ितों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी ध...