लखीमपुरखीरी, फरवरी 21 -- दुधवा टाइगर रिजर्व बफर जोन के धौरहरा रेंज में शुक्रवार सुबह एक तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। बीती नौ फरवरी को यहां खेत पर काम कर रहे चार लोगों पर तेंदुआ ने हमला किया था। इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया था। इसके बाद वन विभाग तेंदुए को पकड़ने के लिए अभियान चला रहा था। वन कर्मी तेंदुए को पकड़ने के लिए कई दिनों से प्रयास कर रहे थे। गुरुवार रात किसी समय तेंदुआ वन कर्मियों के लगाए गए पिंजरे में कैद हो गया। शुक्रवार सुबह तेंदुआ के पकड़े जाने की खबर फैलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गया। वन कर्मियों ने पिंजरे को तिरपाल से ढक दिया और पुलिस की मदद से भीड़ को हटाने की जद्दोजहद करती दिखी। ग्रामीणों के मुताबिक इलाके में तीन तेंदुओं की मौजूदगी बताई जा रही है। पिंजरे में एक ही कैद हुए है, जिससे लोगों में अभी भी दहशत बनी हुई है।

हिंदी हिन्द...