देवघर, फरवरी 14 -- मारगोमुंडा। विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल मधुपुर के सहायक विद्युत अभियंता दीपक कुमार के नेतृत्व में प्रखंड के मारगोमुंडा, बेहरापहाड़ी, परसिया आदि गांव में छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी अभियान के दौरान छापेमारी दल ने चार लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा। जहां सहायक विद्युत अभियंता ने बेहरापहाड़ी निवासी सइफुल अंसारी, बहरुद्दीन अंसारी, परसिया निवासी लक्ष्मी देवी मारगोमुंडा निवासी उदय तिवारी के विरुद्ध बिजली चोरी का मामला थाना में दर्ज कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...