शामली, फरवरी 10 -- नगर मोहल्ला मौलालान निवासी एक व्यक्ति के साथ रास्ते में गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में मारपीट किए जाने के मामले में थाने में दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित नदीम पुत्र अकील अहमद ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उनके पड़ोसी अफजाल ने सार्वजनिक रास्ते पर अपनी गाड़ी खड़ी कर रखी थी, जिससे आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही थी। जब पीड़ित ने गाड़ी हटाने के लिए कहा तो अफजाल अली आपा खो बैठे और गाली-गलौच करने लगे। पीड़ित का आरोप है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो वहां मौजूद अफजाल अली के साथ मोहम्मद अली, फहाद और सलमान ने मिलकर उनके साथ मारपीट की। इस घटना के बाद पीड़ित ने चारों आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की। म...