बहराइच, जुलाई 2 -- बहराइच, संवाददाता। एक आरोपी ने मुर्तिहा के दो विभिन्न गांवों के चार किसानों से मासिक भाड़ा पर ट्रैक्टर ले लखनऊ ले गया। कुछ माह किराया मिलने के बाद जब किराया मिलना बंद हुआ। तब किसान लखनऊ दौड़े। न नटवरलाल मिला। न ही ट्रैक्टर मिले। पीड़ित चारों किसानो ने एफआईआर दर्ज कराई है। मुर्तिहा कोतवाली के गंगापुर निवासी अंकित कुमार पुत्र रंग बहादुर के पास पावर ट्रेक, विनोद कुमार सिंह पुत्र सरजू प्रसाद के पास महिन्द्रा, पुरैना अमृतपुर निवासी रोहित कुमार श्रीवास्तव के पास पावर ट्रेक ट्रैक्टर था। जबकि रोहित के भाई विपिन कुमार श्रीवास्तव पुत्र श्याम मनोहर के पास जान डियर ट्रैक्टर था। 12 जनवरी को गोंडा निवासी दुर्गेश कुमार सिंह ने इन चारो किसानो से मासिक किराए पर ट्रैक्टर मांगे। अंकित, विनोद का ट्रैक्टर दुर्गेश लखनऊ ले गया। 25 - 25 हजार म...