जहानाबाद, फरवरी 4 -- जहानाबाद, निज संवाददाता। केंद्रीय संयुक्त ट्रेड यूनियन की बैठक दिनेश प्रसाद सीटू की अध्यक्षता में इंटक जिला कार्यालय में बैठक हुई। जिसमें 12 फरवरी को देशव्यापी आम हड़ताल को सफल बनाने के लिए चर्चा की गयी। बैठक में बिहार राज्य निर्माण कामगार यूनियन सीटू के जिला सचिव सुरेंद्र मिस्त्री एवं दिनेश प्रसाद ने कहा कि ट्रेड यूनियन ने शुरू से ही लाए गए चार लेबर कोड का विरोध किया है और इसे रद्द करने की मांग की है। इन लेबर कोड का मतलब है कॉरपोरेटो, मालिकों को खुली छूट, मजदूरों की गुलामी, कम वेतन पर ज्यादा काम, काम सुरक्षा कम आजादी, न्यूनतम वेतन खत्म उसकी जगह फ्लोर का वेतन आधा से ज्यादा श्रमिकों को कानूनों से बाहर, सामाजिक सुरक्षा खत्म, यूनियन बनाने, सामूहिक संघर्ष मोल भाव और हड़ताल करने का अधिकार छीन लिया जाएगा। हायर एंड फायर मालिको...