धनबाद, नवम्बर 26 -- धनबाद, विशेष संवाददाता । रंधीर वर्मा चौक पर बुधवार को श्रमिक संगठनों की ओर से चार लेबर कोड के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। सीआईटीयू जिला कमेटी की ओर से आयोजित प्रदर्शन में में वक्ताओं ने कहा कि कॉरपोरेट निर्देशित श्रमिक विरोधी चार श्रम संहिता (चार लेबर कोड) को अविलंब रद्द करना होगा, अन्यथा मजदूर और श्रमिक संगठन देश का चक्का जाम करेंगे। श्रमिकों का अधिकार समाप्त कर चार लेवर कोड लाया गया है। मजदूरों की कानूनी सुरक्षा को कमजोर किया गया है। अब नौकरी सुरक्षित नहीं है। मौके पर कहा गया कि साम्राज्यवादी कॉरपोरेट से एक और आजादी की लड़ाई लड़नी होगी। प्रदर्शन के बाद केंद्र सरकार का पुतला दहन भी किया गया। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। मौके पर आनंदमय पाल,राम कृष्णा पासवान,भारत भूषण, हरि प्रसाद पप्पू, महादेव हांसदा, सपन बन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.